बागेश्वर

उत्तराखंडः कपकोट बना साहसिक पर्यटन का नया हॉटस्पॉट

राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग में प्रतिभागियों ने जालेख की पहाड़ियों से भरी उड़ान

कपकोट। बागेश्वर जनपद के सुदूर पर्वतीय क्षेत्र कपकोट ने साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है। 5 फरवरी से आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता ने इस ग्रामीण अंचल को देशभर के एडवेंचर स्पोर्ट्स प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बना दिया।

प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 92 पायलटों ने पंजीकरण कराया। जिनमें से 78 ने सक्रिय रूप से भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में स्थानीय दर्शकों और पर्यटकों की मौजूदगी ने क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रति बढ़ते उत्साह को स्पष्ट किया। जालेख की पहाड़ियों से उड़ान भरते रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों ने कपकोट के आसमान को उत्सवमय बना दिया।

विशेषज्ञों के अनुसार कपकोट का भौगोलिक परिवेश पैराग्लाइडिंग के साथ-साथ ट्रेकिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों के लिए भी अत्यंत अनुकूल है। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को तकनीकी प्रशिक्षण और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई, जिससे प्रतियोगिता का स्तर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप रहा।

इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं जालेख से उड़ान भरकर साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को रेखांकित किया। प्रतियोगिता में मनीष उप्रेती ने प्रथम, मनीष भंडारी ने द्वितीय और पंकज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला पायलटों को भी विशेष प्रोत्साहन देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!