उत्तराखंड

दरोगा भर्तीः ओएमआर शीट जलाने के मामले का खुलासा

विजिलेंस को मिले कई साक्ष्य, हो सकती हैं नई गिरफ्तारियां

Uttarakhand Inspector Recruitment: दरोगा भर्ती प्रकरण को लेकर नया खुलासा हुआ है। जांच एजेंसी विजिलेंस मानकर चल रही है कि पंतनगर विवि में दरोगा भर्ती से जुड़ी ओएमआर (OMR) शीट्स को साजिशन जलाया गया। बताया जा रहा है कि इस मामले के 12 आरोपियों में से 5 दूसरे केसों में पहले से जेल में बंद हैं। जबकि साक्ष्यों के आधार पर अन्य की गिरफ्तारी भी अब संभव है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 2015 दरोगा के 339 पदों के लिए सीधी भर्ती आयोजित की गई थी। स्नातक स्तरीय परीक्षा की जांच के दौरान गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया। बताया गया कि करीब 10 प्रतिशत दरोगा ओएमआर शीट्स में गड़बड़ी से भर्ती हुए हैं।


हाल में विजिलेंस को अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला कि पंतनगर विश्वविद्यालय में ओएमआर शीट्स को निर्धारित प्रक्रिया की अनदेखी कर जला दिया गया। जबकि अन्य परीक्षाओं की ओएमआर शीट्स विवि में मौजूद हैं। जिसके चलते विजिलेंस को जांच के लिए ओएमआर शीट्स उपलब्ध नहीं हो सकी।


हाल में शासन के निर्देश पर इस प्रकरण को लेकर 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इनमें विवि का एक डीन भी शामिल है। बताया जा रहा है कि ओएमआर शीट्स को वीड आउट (नष्ट) करने के लिए जरूरी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है।


ऐसे में माना जा रहा है कि विजिलेंस जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर नई गिरफ्तारियां भी की जा सकती हैं। इस प्रकरण के 5 आरोपी पहले से ही अन्य मुकदमों में जेले में बंद बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button