उत्तराखंड

Uttarakhand: हिमालय हमारा भविष्य और विरासतः CM

Himalaya Day : देहरादून। हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालय हमारा भविष्य और विरासत दोनों है, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से इसे सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।



मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। कहा कि हिमालय के संरक्षण में हम सभी की भागीदारी जरूरी है। हिमालय न केवल भारत बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। यह हमारा भविष्य और विरासत दोनों है।



उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है। हिमालयी क्षेत्रों में सामाजिक विकास की आवश्यकता है, हमें इकॉलोजी व इकोनॉमी को साथ रखते हुए कार्य करना होगा। साथ ही हिमालय की जैव विविधता को भी संरक्षित करना होगा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button