सियासत

उत्तराखंडः पूर्व सीएम हरीश रावत ने किया बड़ा दावा

Uttarakhand Politics : देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तीखी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, जो लोग भाजपा में गए थे वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को भी नसीहत दी है कि वह पहले अपना घर संभालें।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट में पूर्व सीएम हरीश रावत ने लिखा कि इस समय कांग्रेस में शामिल होने वालों की लंबी कतार लगी है। अधिकांश लोग भाजपा से आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बड़े दावे करने से पहले अपने संगठन को संभालना चाहिए।

रावत ने कहा कि जो लोग सत्ता के लोभ या दबाव में भाजपा में गए थे, वे अब स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपेक्षित बदलाव नहीं दिखा। उनके अनुसार प्रदेश में आम जनमानस में स्पष्ट नाराजगी है और यही कारण है कि लोग अब कांग्रेस की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने संकेत दिया कि शीघ्र ही कांग्रेस एक व्यापक अभियान शुरू करेगी, जो भाजपा को “मुंहतोड़ जवाब” देगा और पार्टी की आंतरिक स्थिति को उजागर करेगा।

दरअसल, हरदा ने यह बात एक दिन पहले कांग्रेस कार्यालय में उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल के नेतृत्व में भाजपा के अनुसूचित मोर्चा से जुड़े कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!