उत्तराखंड

Uttarakhand: पूर्व कैबिनेट मंत्री ‘गांववासी’ का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत ’गांववासी’ (Mohan Singh Rawat ‘Ganvvasi) का निधन हो गया। उनके निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मोहन सिंह रावत लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह पूर्व में भाजपा सरकार में ग्राम्य विकास मंत्री थे। ’गांववासी’ के निधन पर शोक जताते हुए सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ’गांववासी’ के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। राज्य में संगठन की मजबूती में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं संतप्त परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मोहन सिंह रावत ’गांववासी’ के निधन पर शोक जताया। कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लाखों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक, प्रदेश सरकार में पूर्व ग्राम्य विकास मंत्री मोहन सिंह रावत ’गांववासी’ जी के गोलोक गमन का समाचार है। भगवान पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें, तथा परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से गांववासी निधन पर शोक जताया है। वहीं कई सामाजिक संस्थाओं ने भी उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button