उत्तराखंडदेश

Uttarakhand: भूकंप से थर्राई पिथौरागढ़ की धरती

Earthquake In Pithoragarh : नए साल में उत्तराखंड में दूसरी बार भूकंप का झटका महसूस किया गया। दोनों बार भूकंप के झटके राज्य के सीमांत जनपदों में लगे हैं। रविवार सुबह पिथौरागढ़ जिले के कई हिस्सों में भूकंप का झटका महसूस किया गया। हालांकि कहीं से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

आपदा प्रबंधन के मुताबिक जनपद पिथौरागढ़ के मुनस्यारी और तेजम तहसील क्षेत्र में आज सुबह 8ः58 बजे लोगों ने भूकंप का झटका महसूस किया। रिक्टर स्केल पर 3.8 मैग्नीट्यूड तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र रामगंगा नदी किनारे बताया गया है। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी।

बता दें कि इससे 10 दिन पहले 12 जनवरी को जनपद उत्तरकाशी में रात करीब 2 बजकर 12 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया थां जिसकी तीव्रता 2.9 मापी गई थी।

कैसे आता है भूकंप
पृथ्वी की सतह के अचानक हिलने को भूकंप कहा जाता है। जहां टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में मिलती हैं वहां ज्यादातर प्राकृतिक आते हैं। इनके बीच की दरार को Fault Line कहा जाता है। भूकंप तब पैदा होता है जब प्लेटें टकराती, फैलती या एक दूसरे के नीचे फिसलती हैं। जैसे-जैसे प्लेटें आपस में मिलती हैं, वे घर्षण की वजह से चिपक जाती हैं और उन पर दबाव बनता जाता है, इसके साथ ही Fault Line के आसपास स्ट्रेन एनर्जी (विकृति ऊर्जा) स्टोर होती रहती है। जब यह दबाव अत्यधिक बढ़ जाता है और एक महत्वपूर्ण वैल्यू को पार कर जाता है तो घर्षण बल कमजोर पड़ जाता है। घर्षण के कमजोर होने से चिपकी हुई प्लेटों के बीच अचानक से गति होती है, जिससे भ्रंश (Fault) का निर्माण होता है। भ्रंश बनने पर पृथ्वी की सतह का हिंसक विस्थापन होता है और स्ट्रेन एनर्जी उत्पन्न होती है। एनर्जी की वजह से भूकंपीय तरंगे पैदा होती है जिससे हमें भूकंप के झटके या कंपन महसूस होता है।

क्या है रिक्टर पैमाना
रिक्टर पैमाना (Richter magnitude scale) भूकंप की तरंगों की तीव्रता मापने का एक गणितीय पैमाना है। किसी भूकंप के समय भूमि के कंपन के अधिकतम आयाम और किसी आर्बिट्रेरी छोटे आयाम के अनुपात के साधारण लघुगणक को ’रिक्टर पैमाना’ कहते हैं। रिक्टर पैमाने का विकास 1930 के दशक में किया गया था। 1970 के बाद से भूकंप की तीव्रता के मापन के लिए रिक्टर पैमाने के स्थान पर ’आघूर्ण परिमाण पैमाना’ (Moment Magnitude Scale½ का उपयोग किया जाने लगा। ‘रिक्टर पैमाने’ का पूरा नाम रिक्टर परिमाण परीक्षण पैमाना (Richter Magnitude Test Scale) है और लघु रूप में इसे स्थानिक परिमाण (Local Magnitude) लिखा जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button