
Uttarakhand Budget 2025-26 : देहरादून। सूबे के वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹ 1,01,034.75 करोड़ का बजट पेश किया। राज्य का बजट एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा है। इसमें 59854.65 करोड़ राजस्व व 41220.68 करोड़ पूंजीगत व्यय शामिल है।
राज्य सरकार को नए वित्तीय वर्ष में ₹101034.74 करोड़ राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। इसमें ₹62540 करोड़ राजस्व व ₹38494.21 करोड़ पूंजीगत प्राप्तियों का योगदान होगा। वित्त मंत्री अग्रवाल ने कहा कि बजट में अवस्थापना कार्यों पर खर्च के लिए ₹14763.13 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल प्राप्तियां लगभग रुपये एक लाख एक हजार चौंतीस करोड़ पचहत्तर लाख (₹ 1,01,034.75 करोड़) अनुमानित है, जिसमें रुपये बासठ हजार पांच सौ चालीस करोड़ चौवन लाख (₹ 62,540.54 करोड़) राजस्व प्राप्तियां और रुपये अड़तीस हजार चार सौ चौरानवे करोड़ इक्कीस लाख (₹ 38,494.21 करोड़) पूंजीगत प्राप्तियाँ हैं।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व प्राप्तियों में कर राजस्व रुपये उन्तालीस हजार नौ सौ सतरह करोड़ चौहत्तर लाख (₹ 39,917.74 करोड़) है, जिसमें केन्द्रीय करों में राज्यांश रुपये पन्द्रह हजार नौ सौ दो करोड़ बयानवे लाख (₹ 15,902.92 करोड़) सम्मिलित है।
राज्य के स्वयं के स्रोतों से कुल अनुमानित राजस्व प्राप्ति रुपये अठाईस हजार चार सौ दस करोड़ तीस लाख (₹ 28,410.30 करोड़) में कर राजस्व रुपये चौबीस हजार चौदह करोड़ बयासी लाख (₹ 24,014.82 करोड़) तथा करेत्तर राजस्व रुपये चार हजार तीन सौ पंचानवे करोड़ अड़तालीस लाख (₹ 4395.48 करोड़) अनुमानित है।
व्यय
वर्ष 2025-26 में ऋणों के प्रतिदान (W.M.A./ अर्थोपाय अग्रिम सहित) पर रुपये छब्बीस हजार पाँच करोड़ छियासठ लाख (₹ 26,005.66 करोड़), ब्याज की अदायगी के रूप में रुपये छः हजार नौ सौ नब्बे करोड़ चौदह लाख (₹ 6,990.14 करोड़), राज्य कर्मचारियों के वेतन-भत्तों आदि पर लगभग रुपये अठारह हजार एक सौ सत्तानवे करोड़ दस लाख (₹ 18,197.10 करोड़), सहायता प्राप्त शिक्षण व अन्य संस्थाओं एवं कर्मचारियों के वेतन भत्तों के रूप में लगभग रुपये एक हजार चार सौ सैंतालीस करोड़ छब्बीस लाख (₹ 1,447.26 करोड़), पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्तिक लाभों के रूप में रुपये नौ हजार नौ सौ सतरह करोड़ चालीस लाख (₹ 9,917.40 करोड़), व्यय अनुमानित है।
वर्ष 2025-26 में कुल व्यय रुपये एक लाख एक हजार एक सौ पचहत्तर करोड़ तैंतीस लाख (₹ 1,01,175.33 करोड़) अनुमानित है। कुल अनुमानित व्यय में से रुपये उनसठ हजार नौ सौ चौव्वन करोड़ पैंसठ लाख (₹ 59,954.65 करोड़) राजस्व लेखे का व्यय है तथा रुपये इकतालीस हजार दो सौ बीस करोड़ अड़सठ लाख (₹ 41,220.68 करोड़) पूंजी लेखे का व्यय है।
वर्ष 2025-26 के बजट में कोई राजस्व घाटा अनुमानित नहीं है, अपितु रुपये दो हजार पाँच सौ पिचासी करोड़ नवासी लाख (₹ 2,585.89 करोड़) का राजस्व अधिशेष (सरप्लस) सम्भावित है। रुपये बारह हजार छः सौ चार करोड़ बयानवे लाख (₹ 12,604.92 करोड़) का राजकोषीय घाटा होने का अनुमान है, जो कि सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 2.94 प्रतिशत है। यह एफ०आर०बी०एम० एक्ट में निर्दिष्ट सीमा के अन्तर्गत है।
वर्ष 2025-26 के अनुमानित प्रारम्भिक शेष रू० सत्तर करोड़ छियालीस लाख (₹ 70.46 करोड़) धनात्मक तथा वर्ष का अन्तिम शेष रुपये एक सौ उन्यासी करोड़ अठ्ठासी लाख (₹ 179.88 करोड़) धनात्मक रहना अनुमानित है।
बजट, वित्तीय वर्ष 2025.26, उत्तराखंड का बजट, वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधानसभा में बजट पेश, एक लाख करोड़ का बजट पेश, देहरादून न्यूज, उत्तराखंड न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, सीएम पुष्कर सिंह धामी, लेटेस्ट उत्तराखंड न्यूज,