चुनाव

Uttarakhand: बागेश्वर विधानसभा के उपचुनाव की तारीख का ऐलान

By Election : देहरादून। कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद खाली हुई बागेश्वर विधानसभा में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बक्सर विधानसभा में 5 सितंबर को मतदान और 8 सितंबर को काउंटिंग होगी।


विधायक एवं कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के कारण से उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा (आरक्षित) सीट खाली हो गई थी। चुनाव आयोग ने देश के विभिन्न राज्यों की 7 विधानसभाओं के उपचुनाव के साथ बागेश्वर विधानसभा (आरक्षित) में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया है।



चंदन राम दास ने वर्ष 2007 में पहला विधानसभा चुनाव जीता था। उसके बाद वह लगातार 2012, 2017 और 2022 में विधायक बने। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार रंजीत दास को बागेश्वर विधानसभा सीट पर 12,141 के अंतर से हराया था। इस चुनाव में उन्हें 32,211 और पकांग्रेस उम्मीदवार को 20,070 वोट मिले थे। 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button