उत्तराखंडसियासत

Congress: अधिकांश पुराने चेहरों पर लगाया दांव, लिस्ट

70 में से 67 सीटों के फाइनल होने का किया था दावा, घोषित किए सिर्फ 53 नाम

Uttarakhand Assembly Election 2022: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) ने इसबार भी अपनी रात में प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने की अपनी पुरानी पंरपरा को कायम रखा। कल देररात कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा की 70 में 53 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। जिसमें सभी मौजूदा विधायकों के अलावा पुराने चेहरों पर ही दांव खेला है। जबकि 17 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर अभी भी सस्पेंस बनाकर रखा हुआ है।

सस्पेंस वाली सीटों में देहरादून कैंट, डोईवाला, ऋषिकेश, नरेंद्रनगर, टिहरी, लैंसडाउन, ज्वालापुर, रामनगर, सल्ट, लालकुआ आदि 17 सीटें शामिल हैं। जिसकी वजह कांग्रेस ने अभी साफ नहीं की। सिर्फ इतना भर कहा गया है कि इनपर दावेदारों की अधिकता और कुछ रणनीतिक पेंच फंसा हुआ है।

बता दें, कि एक दिन पहले चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने अपने एक बयान में 67 सीटों के फाइनल होने की बात कही थी, लेकिन घोषित 53 ही की। जिससे संबंधित सीटों पर दावेदारों की धड़कनें और भी बढ़ चुकी हैं।

कांग्रेस की पहली लिस्ट
1. पुरोला – मालचंद
2. यमुनोत्री – दीपक बिजल्वाण
3. गंगोत्री – विजयपाल सिंह सजवाण
4. बदरीनाथ – राजेंद्र सिंह भंडारी
5. थराली – डॉ. जीतराम
6. कर्णप्रयाग – मुकेश सिंह नेगी
7. केदारनाथ – मनोज रावत
8. रुद्रप्रयाग – प्रदीप थपलियाल
9. घनसाली – धनीलाल शाह
10. देवप्रयाग- मंत्री प्रसाद नैथानी
11. प्रतापनगर – विक्रम सिंह नेगी
12. धनौल्टी- जोध सिंह बिष्ट,
13. चकराता – प्रीतम सिंह
14. विकासनगर – नवप्रभात
15. सहसपुर – आर्येद्र शर्मा
16. धर्मपुर – दिनेश अग्रवाल
17. रायपुर – हीरा सिंह बिष्ट
18. राजपुर रोड – राजकुमार
19. मसूरी- गोदावरी थापली
20. हरिद्वार – सतपाल ब्रह्मचारी
21. बीएचईएल रानीपुर – राजवीर सिंह चौहान
22. भगवानपुर – ममता राकेश
23. पिरान कलियर – मोहम्मद फुरकान
24. मंगलौर- काजी निजामुद्दीन
25. यमकेश्वर – शैलेंद्र सिंह रावत,
26. पौड़ी- नवल किशोर
27. श्रीनगर – गणेश गोदियाल
28. कोटद्वार – सुरेंद्र सिंह नेगी
29. धारचूला – हरीश सिंह धामी
30. डीडीहाट – प्रदीप सिंह पाल
31. पिथौरागढ – मयूख महर
32. गंगोलीहाट – खजान चंद्र गुड्डू
33. कपकोट – ललित मोहन सिंह फर्स्वाण
34. बागेश्वर – रंजीत दास
35. द्वारहाट – मदन सिंह बिष्ट
36. रानीखेत – करन माहरा
37. सोमेश्वर – राजेंद्र बाराकोटी
38. अल्मोड़ा – मनोज तिवारी
39. जागेश्वर – गोविंद सिंह कुंजवाल
40. लोहाघाट- खुशाल सिंह अधिकारी
41. चंपावत – हेमेश खर्कवाल
42. भीमताल – दान सिंह भंडारी
43. नैनीताल – संजीव आर्य
44. हल्द्वानी – सुमित हृदयेश
45. जसपुर – आदेश चौहान
46. काशीपुर – नरेंद्र चंद्र सिंह
47. बाजपुर – यशपाल आर्य
48. गदरपुर – प्रेमानंद महाजन
49. रुद्रपुर – मीना शर्मा
50. किच्छा – तिलकराज बेहड़
51. सितारगंज – नवतेज पाल सिंह
52. नानकमत्ता – गोपाल सिंह राणा
53. खटीमा – भुवन कापड़ी

इन सीटों पर अभी भी सस्पेंस
1. नरेंद्रनगर –
2. टिहरी –
3. देहरादून कैंट –
4. डोईवाला –
5. ऋषिकेश-
6. ज्वालापुर –
7. झबरेड़ा –
8. खानपुर –
9. लक्सर –
10. हरिद्वार ग्रामीण –
11. चौबट्टाखाल –
12. लैसउाउन –
13. सल्ट –
14. लालकुआ –
15. कालाढुंगी-
16. रामनगर –
17. रुद्रपुर –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button