उत्तराखंड

Uttarakhand: सीएम धामी ने चौपाल में सुनी जनसमस्याएं, अफसरों को दिए निर्देश

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुराज दिवस ग्रामसभा उचौलीगोठ स्थित रामलीला मैदान में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान सीएम ने जनसमस्याएं सुनी और अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

चौपाल में मुख्यमंत्री धामी ने सड़क दुर्घटना में दिवंगत दान सिंह के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹1 लाख का चेक प्रदान और 2 दिव्यांगजनों को व्हील चेयर प्रदान की। इस दौरान धामी ने भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन किया। कहा अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखण्ड राज्य का गठन किया था। यह राज्य आज विकास की राह पर लगातार आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशन में अटल जी के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। हमारा संकल्प उत्कृष्ट उत्तराखंड बनाने का है और इसके लिए राज्य सरकार प्रदेश के कोने-कोने को विकसित करने का कार्य कर रही है। कहा कि मां पूर्णागिरी की यात्रा सुगम सुरक्षित हो, इसके लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। पूर्णागिरि में रोपवे बनाए जाने पर भी कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, पूर्व दर्जामंत्री शिवराज कठायत, हयात माहरा, मानी चंद, हर्षवर्धन, अध्यक्ष नगर पालिका विपिन कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button