Uttarakhand Assemblly Chunav 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी घोषित करने के मामले अब तक बढ़त पर है। पार्टी ने राज्य में प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस से पहले 70 विधानसभाओं में से 42 पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। 24 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों के ऐलान के बाद अब आप ने 18 कैंडिडेट की लिस्ट जारी की है। अब सिर्फ 28 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल होने बाकी है। पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 70 सीटों पर अकेले ही लड़ने का ऐलान किया है।
दूसरी कैंडिडेट लिस्ट
1. गुड्डू लाल – थराली SC
2. सुमंत तिवारी – केदारनाथ
3. त्रिलोक सिंह नेगी – टिहरी
4. अमेन्द्र बिष्ट – धनौल्टी
5. नवीन पिरशाली – रायपुर
6. रविंद्र आनंद – देहरादून कैंट
7. राजू मौर्या – डोईवाला
8. ममता सिंह – ज्वालापुर
9. मनोरमा त्यागी – खानपुर
10. गजेंद्र चौहान – श्रीनगर
11. अरविंद वर्मा – कोटद्वार
12. नारायण सुराड़ी – धारचूला
13. प्रकाशचंद्र उपाध्याय – द्वारहाट
14. तारादत्त पांडेय – जागेश्वर
15. सागर पांडेय – भीमताल
16. डॉ. भुवन आर्य – नैनीताल SC
17. जरनैल सिंह काली – गदरपुर
18. कुलवंत सिंह – किच्छा