DGP पद से रिटायरमेंट पर भावुक हुए अशोक कुमार
भव्य रैतिक परेड आयोजित कर पुलिस महकमे किया उन्हें विदा
देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की सेवानिवृत्ति पुलिस लाइंस में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस के जवानों ने रिटायर्ड डीजीपी अशोक कुमार को विदाई पर सलामी दी गई। उन्होंने कहा कि आज काफी भावुक क्षण है।
बृहस्पतिवार सुबह पुलिस लाइंस में डीजीपी अशोक कुमार के पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्ति पर आयोजित रैतिक परेड का नेतृत्व सर्वेश पंवार, पुलिस अधीक्षक यातायात ने द्वितीय कमांड आशीष भारद्वाज पुलिस उपाधीक्षक प्रेमनगर और परेड एडज्यूटेन्ट निहारिका सेमवाल पुलिस उपाधीक्षक हरिद्वार के साथ किया।
परेड में उत्तराखंड पुलिस की विभिन्न शाखाओं, ट्रेफिक पुलिस, नागरिक पुलिस, पीएसी, महिला पीएसी, कमांडो दस्ता और एटीएस आदि शामिल रहे। कार्यक्रम संचालन फायरमैन मनीष पंत द्वारा किया गया। पुलिस महानिदेशक ने सलामी लेने के बाद रैतिक परेड का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर अशोक कुमार ने भव्य परेड के लिए जवानों को बधाई दी। कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे तीन वर्ष तक आप सबका नेतृत्व करने का सौभाग्य मिला। 34 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा के बाद आज पुलिस सेवा का अंतिम दिन है, काफी भावुक क्षण हैं।