उत्तराखंडएजुकेशन

उत्तराखंड के 21,743 मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। उत्तराखंड सरकार प्रदेश के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का प्रभावी ढंग से संचालन कर रही है। योजनाओं के तहत अब तक प्रदेश के 21 हजार 743 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है।

बजट सत्र के चौथे दिन शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के पात्र छात्रों को अब तक कुल ₹17 करोड़ 67 लाख 77 हजार 300 की धनराशि वितरित की जा चुकी है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत सबसे अधिक 17 हजार 852 मेधावी विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं। कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को ₹600 से ₹1200 तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।

इसके अलावा श्रीदेव सुमन राज्य योग्यता छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से अब तक 3,289 छात्रों को लाभ मिला है, जबकि डॉ. शिवानंद नौटियाल स्मृति छात्रवृत्ति योजना के तहत 527 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी गई है।

प्रदेश में राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कोर छात्रवृत्ति योजना भी संचालित की जा रही है। प्रदेश से बाहर सैनिक स्कूलों में अध्ययनरत मेधावी छात्रों को भी राज्य सरकार की ओर से छात्रवृत्ति का लाभ दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!