उत्तराखंड

टुटेजा युवा इकाई के अध्यक्ष और अग्रवाल महामंत्री

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने दी युवा व्यापारियों को नई जिम्मेदारी

शिखर हिमालय डेस्क
ऋषिकेश। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की युवा इकाई के अध्यक्ष पद पर शिवम टुटेजा और महामंत्री पर शिवम अग्रवाल को मनोनीत किया गया है। व्यापारियों ने दोनों पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। शिवम ने कहा कि वह व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा संघर्षरत रहेंगे। साथ ही नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का आभार भी जताया।

मंगलवार को नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने शिवम टुटेजा और शिवम अग्रवाल की नियुक्ति की जानकारी दी। बताया कि दोनों ही युवा व्यापारी लगातार कारोबारियों के हित के लिए संघर्ष करते रहे हैं। संगठन के साथ भी उन्होंने कंधा से कंधा मिलाकर काम किया है। लिहाजा, उनकी निष्ठा और संघर्ष को देखते हुए नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

इसबीच नगर क्षेत्र के कई व्यापारी अध्यक्ष शिवम टुटेजा का स्वागत करने भी पहुंचे। उन्होंने उनकी नियुक्ति पर खुशी का इजहार किया। शिवम टुटेजा ने कहा कि उन्होंने हमेशा व्यापारी हित को सर्वोपरी रखा है। कोरोना काल में भी व्यापारी हितों के लिए वह लगातार आवाज उठाते रहे, जिसपर सरकार ने कई दफा संज्ञान लिया। उन्होंने व्यापारियों का यह आश्वासन भी दिया कि संकट की किसी भी घड़ी में 24 घंटे साथ खड़े हैं।

मौके पर व्यापार सभा घाट रोड के अध्यक्ष पवन शर्मा, महामंत्री मनोज टुटेजा, व्यापारी नेता रवि जैन, अभिषेक शर्मा, मयंक अरोड़ा, रोहन खुराना, जगमीत सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button