चमोली गढ़वालधर्म कर्म

जुनेर गांव में तीन दिनी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न

नारायणबगड (चमोली गढ़वाल)। नारायणबगड़ ब्लॉक के जुनेर गांव में नवनिर्मित मां गिरिजा भवानी मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हो गया।

11 जुलाई से आरंभ अनुष्ठान में अंतिम दिवस आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन और महाआरती की गई। कई गांवों से आए लोगों ने हवन-यज्ञ में आहुतियां डाली। समापन पर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया। साथ ही माता गिरिजा भवानी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह भंडारी, समाजिक कार्यकर्ता प्रबल सिंह नेगी, प्रताप राई, मनवर सिंह राई, कुंवर सिंह नेगी, पुष्कर राई, लक्षमण सिंह नेगी, मंगल फरस्वाण, रतन सिंह भंडारी, दलवीर सिंह राई, राम सिंह नेगी, शिशुपाल सिंह, गुमान सिंह, बिरेंद्र भंडारी, बलवीर डोड, जय बिष्ट, कमलेश, मुकेश नेगी, पार्वती देवी, अम्बी देवी, महिला मगल दल से लक्ष्मी देवी, उपप्रधान पुष्पा देवी, अन्जू देवी लक्ष्मी देवी, मीना, कुकरी देवी, आशा देवी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button