देशसियासत

Politics: यह आदिवासी नेता होंगे छत्तीसगढ़ के नए सीएम

Chhattisgarh New CM : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का नतीजा आने के छह दिन बाद भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। आदिवासी नेता विष्णुदेव साय (Vishnudev sai) को भाजपा ने सीएम की कमान सौंपी है। बीजेपी ने आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाने के बाद एक और आदिवासी नेता को सीएम बनाकर बड़ा सियासी दावं चला है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विधायक दल की बैठक में विष्णु देव साय का नाम मुख्यमंत्री के लिए चयन किया गया। इस मौके पर बतौर पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम के अलावा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर मौजूद थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार सुबह 09 बजे केंद्रीय पर्यवेक्षक रायपुर पहुंचे। दोपहर बारह बजे से विधायकों के साथ सीएम के नाम पर चर्चा शुरू हुई। जिसे हाईकमान को भेजा गया। बताया जा रहा है कि दिल्ली से सीएम पद के लिए विष्णुदेव साय के नाम को मंजूरी दे दी गई है।

विष्णुदेव साय के बारे में
विष्णुदेव साय का जन्म 21 फवरी 1964 में जशपुर जिले के बगिया गांव में एक किसान परिवार में हुआ। उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई कुनकुरी स्थित लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल से की है। उनका एक बेटा और दो बेटियां है। विष्णुदेव साय ने राजनीतिक जीवन की शुरूआत 1989 में ग्राम पंचायत बगिया के पंच के रूप में की थी। साय कुनकुरी विधानसभा से आते हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button