उत्तराखंड

घरेलू गैस की आपूर्ति में नहीं कोई कमीः महाराज

देहरादून/ गैरसैंण। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते भारत में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से उत्पन्न दिक्कतों को लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की है।

महाराज ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव (ईरान-इजराइल संघर्ष) के कारण आपूर्ति शृंखला पर दबाव के चलते अवरोध उत्पन्न हुआ है। लेकिन सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है। स्पष्ट किया कि फिलहाल घरेलू गैस (14.2 किलोग्राम) की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है।

महाराज ने कहा कि होटलों, रेस्तरां और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित हुई है। इसलिए व्यवसायियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने स्टॉक को समझदारी से प्रबंधित करें। साथ ही स्थिति सामान्य होने तक सीमित उपयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!