देश ने खोया एक महान अर्थशास्त्रीः जयेन्द्र रमोला’
ऋषिकेश। श्यामपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला और श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल रावत ने कहा कि आज देश ने मनमोहन सिंह के निधन से एक महान अर्थशास्त्री को खो दिया है। डॉ. मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री रहते हुए भारत की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए। मुद्रास्फीति पर नियंत्रण पाने के साथ निर्यात से जुड़े कई प्रतिबंधों को समाप्त किया। इन सुधारों ने विदेशी निवेशकों के लिए भारत के द्वार खोले। विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी एकाधिकार का अंत किया। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में निजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर आर्थिक उदारीकरण की नींव रखी।
महिला जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजेंद्र विक्रम शाही ने कहा कि मनमोहन सिंह ने एक अर्थशास्त्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचकर देश की सेवा की थी। उन्होंने वित्त मंत्री रहते हुए आर्थिक संकट से जूझते देश को नई आर्थिक नीति का उपहार दिया था।
मौके पर प्रदेश सचिव मनोज गुसाईं, ओबीसी प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष सिंहराज पोसवाल, सनमोहन रावत, योगराज नौटियाल, कांता प्रसाद कंडवाल, धर्मराज पुंडीर, कुशाल सजवाण, भगवती प्रसाद सेमवाल, रोहित नेगी, जितेन्द्र त्यागी, गब्बर कैंतुरा, संदीप खंतवाल, प्रकाश पांडे, योगराज दत्त, प्रदीप सेमवाल, राकेश राणा, योगेश बर्थवाल, अभिषेक राणा, किशोर सिंह आदि मौजूद थे।