देहरादून

भारतीय इतिहास में अहिल्याबाई होल्कर का अद्वितीय स्थानः धामी

मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन जयंती दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि त्याग, सेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति अहिल्याबाई होल्कर ने करुणा, सेवा और धर्मनिष्ठा से भारतीय इतिहास में अद्वितीय स्थान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने भारत में धर्मस्थलों का पुनर्निर्माण कर भारत की सांस्कृतिक आत्मा को पुनर्जीवित करने का कार्य किया। उन्होंने संपूर्ण भारत की सनातन संस्कृति को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। उस कालखंड में नारी सशक्तिकरण की ऐसी अनुपम मिसाल प्रस्तुत की, जिसकी कल्पना कर पाना भी उस समय कठिन था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका है। वर्षों तक उपेक्षित रहे हमारे गौरवशाली इतिहास, महान राष्ट्रनायकों के योगदान और सांस्कृतिक विरासत को आज न केवल पुनर्स्थापित किया जा रहा है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय चेतना का आधार भी बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। केदारखंड और मानसखंड के मंदिर क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। हरिपुर कालसी में यमुना तीर्थस्थल के पुनरुद्धार की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज समेत जनप्रतिनिधि और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button