59वीं पुण्यतिथि पर पंडित नेहरू का भावपूर्ण स्मरण
खैरी खुर्द में ब्लॉक कांग्रेस द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित

ऋषिकेश। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प जताया।
शनिवार को खैरी खुर्द स्थित पंचायत भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बापुनगर श्यामपुर द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा वाह विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के प्रणेता के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरु को 9 बार जेल जाना पड़ा, हरित क्रांति, श्वेत क्रांति के जनक के रूप में उन्हें आज भी याद किया जाता हैl देश के चौमुखी विकास और एकता अखंडता के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है।
मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव मनोज गुसाईं, उप प्रधान रोहित नेगी, योगराज दत्त नौटियाल, धर्मराज सिंह पुंडीर, देवी प्रसाद व्यास, हर्षपति सेमवाल, केपी कंडवाल, हर्षपति रियाल, पीके दत्ता, निर्मला देवी, श्रीधर पंडित, विनोद नेगी प्रधान तल्ला बनास आदि मौजूद रहे।