एसडीआरएफ ने होटल कर्मियों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

ऋषिकेश। एसडीआरएफ ने सेवा सिक्योरिटी सर्विस के सहयोग से मुनि की रेती स्थित लेमन ट्री होटल में कर्मचारियों के लिए आपदा प्रबंधन और अग्नि सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्टाफ को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार करना था। प्रशिक्षण में प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), सीपीआर, गला चोकिंग की स्थिति में बचाव, अत्यधिक रक्तस्राव रोकने के उपाय, घायलों को सुरक्षित उठाने-ले जाने की तकनीक, भूकंप के दौरान सुरक्षा उपाय तथा आग लगने की स्थिति में सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी गईं।
इस दौरान इवैक्यूएशन ड्रिल, मूविंग और लिफ्टिंग तकनीक व रेस्क्यू प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। वहीं होटल स्टाफ ने जानकारों से सवाल भी पूछे। होटल प्रबंधन टीम ने एसडीआरएफ के कार्य और प्रशिक्षण की सराहना की।
प्रशिक्षण टीम का नेतृत्व इंसपेक्टर कविंद्र सजवाण ने किया। टीम में मातबर सिंह, सुमित नेगी, पंकज, नितेश खेतवाल, अमित कुमार शामिल थे। मौके पर होटल से अमित कुमार, भूपाल सिंह, आशीष, पवन आदि मौजूद रहे।



