ऋषिकेश। यम्केश्वर ब्लॉक अंतर्गत मोहनचट्टी के पास जोगियाणा में भूस्खलन की चपेट में आए नाईट लाइफ पैराडाइज कैंप के मलबे से एसडीआरएफ ने अब तक 5 शव बरामद किए हैं। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
बता दे कि अतिवृष्टि के चलते 14 अगस्त कि सुबह भूस्खलन के कारण नाईट लाइफ पैराडाइज कैंप मलबे में दब गया था। जिसमें एक परिवार के दबे होने की आशंका जताई गई थी। तभी से एसआरएफ, पुलिस और तहसील प्रशासन द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया। रेस्क्यू टीमों ने सर्च के दौरान कल 3 और आज 2 शव बरामद किए।
SDRF इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण ने बताया कि घटनास्थल पर टीम द्वारा फिर से युद्ध स्तर पर एडवांस सर्चिंग उपकरणों के साथ घटनास्थल से अब तक कुल 05 शव बरामद कर लिए गए है । मृतक सभी लोग एक ही परिवार के और कुरुक्षेत्र हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं।
मृतकों के नाम और पते
1. कमल वर्मा s/o स्वर्गीय अशोक कुमार वर्मा उम्र 36 वर्ष r/o थानेसर, जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा।
2. निशा वर्मा w/o कमल वर्मा उम्र 32 वर्ष, निवासी- उपरोक्त।
3. विशाल उर्फ मोंटी उम्र 24 वर्ष r/o उपरोक्त
4. निशांत वर्मा s/o रवि वर्मा उम्र 18 वर्ष r/o सेक्टर चार हाउस नंबर 1756 ps थानेसर जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा
5. निर्मित वर्मा s/o कमल वर्मा 9 वर्ष r/o उपरोक्त