
Kanwar Mela 2025 : हरिद्वार। कांवड़ मेले में तैनात एसडीआरएफ उत्तराखंड की सतर्कता और कुशलता श्रद्धालुओं की जीवन रक्षा में अहम साबित हो रही है। गंगा घाटों पर अब तक एक दर्जन से अधिक कांवड़ यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। रविवार को कांगड़ा घाट पर भी डीप डाइविंग टीम ने 10 श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू किया।
एसडीआरएफ से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को हरिद्वार स्थित कांगड़ा घाट में ड्यूटी पर तैनात राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) उत्तराखंड की डीप डाइविंग टीम द्वारा अलग-अलग घटनाओं में 10 श्रद्धालुओं को गंगा नदी में डूबने से बचाया गया।
कांगड़ा घाट पर सतर्क रेस्क्यू टीम ने अलग-अलग समय में त्वरित कार्रवाई कर गंगा में डूब रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया। उन्हें किनारे लाकर प्राथमिक उपचार भी दिया गया।
रेस्क्यू टीम में उपनिरीक्षक पंकज खरोला, एड. उपनिरीक्षक प्रविंद्र धस्माना, हेड कांस्टेबल विजय, कांन्सटेबल नीतेश, अनिल, सुरेश मालसी कविंद्र, प्रकाश, शिवम् शामिल थे।
इन श्रद्धालुओं को बचाया गया
1. इशांत पुत्र हरपाल सिंह, उम्र-18 वर्ष, निवासी अम्बाला, हरियाणा
2. शेर सिंह पुत्र कालीचरण, उम्र-14 वर्ष, निवासी सोनीपत, हरियाणा
3. सत्यम पुत्र मनरिका, उम्र-19 वर्ष, निवासी सेक्टर-59, नोएडा, उत्तर प्रदेश
4. वंश पुत्र मनोज, उम्र-20 वर्ष, निवासी अम्बाला, हरियाणा
5. आकाश पुत्र हाकिम, उम्र-19 वर्ष, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा
6. शंभू पुत्र मोहन सिंह, उम्र-20 वर्ष, निवासी सागरपुर, दिल्ली
7. नितिन पुत्र अवतार सिंह, उम्र-18 वर्ष, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा
8. विजय पुत्र रामकिशोर, उम्र-19 वर्ष, निवासी ठाकुरद्वारा, उत्तर प्रदेश
9. आशीष पुत्र पवन, उम्र-25 वर्ष, निवासी गुरुग्राम, हरियाणा
10. सारथी वर्मा पुत्र राहुल वर्मा, उम्र-11 वर्ष, निवासी रामपुरी, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश