उत्तराखंडहादसा

नयार नदी में बही एक किशोरी और एक युवती, मौत

श्रावण के पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए गई थी दंगलेश्वर महादेव सतपुली

सतपुली (पौड़ी गढ़वाल)। श्रावण मास के पहले सोमवार को नयार नदी के किनारे दंगलेश्वर महादेव मंदिर घाट पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जलाभिषेक के लिए नदी में जल लेने के दौरान एक किशोरी और एक युवती की बहने से मौत हो गई। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे के बाद परिवार और गांव में कोहराम मच गया।


जानकारी के मुताबिक ग्राम ओडलसैण निवासी सरोज (24) पुत्री श्याम सिंह रावत व ग्राम चैलूसैण निवासी सोनी (15) पुत्री निर्मल सिंह परिजनों के साथ दंगलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं। इससे पहले वह दोनों नयार नदी में जलाभिषेक के लिए जल लेने पहुंचे। अचानक सोनी का पांव फिसल गया और वह बहने लगी। पास खड़ी सरोज ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी नदी के प्रवाह की चपेट में आ गई।



सूचना के बाद सतपुली पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने नदी में दोनों लड़कियों की तलाश शुरू की। करीब ढाई तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव घटनास्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर बरामद हुए। बताया जा रहा है कि सोनी इन दिनों अपने नाना के घर आई हुई थी। वह सतपुली के विद्या मंदिर में दसवीं की छात्रा थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button