उत्तराखंड

Breaking News: डोईवाला में नियुक्त होंगे स्वच्छता प्रहरी

नगरपालिका में महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ ईओ ने की बैठक

• महिला समूहों को बताया कैसे हो कूड़े का सोर्स सेग्रिगेशन

डोईवाला। नगरपालिका की ओर से महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें घरों में ही कूड़े के निस्तारण के तौर तरीके बताए गए। इस दौरान पालिका प्रशासन ने नगर में स्वच्छता प्रहरियों की नियुक्ति जानकारी भी साझा की।

बुधवार को नगरपालिका सभागार में अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ बैठक की। जिसमें समूहों से जुड़ी महिलाओं को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कूड़े के निस्तारण की जानकारी दी गई। बताया गया कि घरों में ही कूड़े का किस तरह से सोर्स सेग्रिगेशन कार्य किया जा सकता है।

भट्ट ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूह की माध्यम से पालिका क्षेत्र में स्थानीय निवासियों को अपने घरों में कूड़े का सोर्स सेग्रिगेशन की जानकारी देने के साथ ही जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा ईओ द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह को एनयूएलएम योजना के विषय में बताया गया।

इसबीच ईओ भट्ट ने बताया कि पालिका द्वारा वार्डों में स्वच्छता प्रहरी नियुक्त किए जाएंगे। जिनके माध्यम से नगर में गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखने और उनकी शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया कि वार्डो में पालिका प्रशासन, महिला स्वयं सहायता समूह और स्वच्छता प्रहरियों की मदद से साफ-सफाई के लिए श्रमदान भी किया जाएगा। वहीं, उन्होंने स्थानीय नागरिकों, युवा संगठनों, विभागीय अधिकारियों से भी विभागों के अधिकारी वर्ग से साप्ताहिक श्रमदान में प्रतिभाग करने का आह्वान भी किया।

बैठक में सफाई निरीक्षक सचिन रावत, हिमाद्री स्वयं सहायता समूह से बबली, देविका स्वयं सहायता समूह से अंजली भंडारी, जागृति स्वयं सहायता समूह से देवेश्वरी, संध्या स्वयं सहायता समूह से कोमल देवी, वैभव लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह से निर्मला देवी और सखी स्वयं सहायता समूह से नीलम नेगी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button