रुद्रप्रयाग

Breaking: सड़क पर हुई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

पायलट को हल्की चोटें आई, हेली में सवार 05 यात्री सुरक्षित

Rudraprayag News : रुद्रप्रयाग। बड़ासू में टेक ऑफ के समय हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने पर पायलट ने हेली को सड़क पर हार्ड लैंडिंग कराई। हेली पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि पायलट को हल्की चोटें आई हैं। हेली में सवार यात्री पुरी तरह से सुरक्षित हैं। प्रशासन ने मौके पर तत्काल हेली को हटवा कर यातायात को सुचारू किया।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के एक हेलीकॉप्टर में शनिवार दोपहर टेक-ऑफ के दौरान तकनीकी खामी आ गई। पायलट ने समय पर हालात को भांप कर सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। आपात लैंडिंग के दौरान पायलट को मामूली चोट आई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन द्वारा मौके पर टीम को रवाना कर हेलीकॉप्टर को सड़क से हटवाया गया। जिसके बाद यहां यातायात सुचारू कर दिया गया। नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि क्रेस्टेल एविएशन का एक हेलीकॉप्टर अपने बड़ासू स्थित बेस से केदारनाथ के लिए पांच यात्रियों के साथ उड़ा था। इसी दौरान हेली में कुछ खराबी आ गई। पायलट ने समय रहते नज़दीक ही सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

चौबे ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांचों यात्री सुरक्षित हैं, जबकि पायलट को हल्की चोट आई है। आपात लैंडिंग के दौरान सड़क पर खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। उक्त घटना का हेली शटल सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button