रुद्रप्रयागः तुलंगा गांव में अरविन्द योग महोत्सव संपन्न

गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग)। अरविन्द अध्ययन केंद्र ज्योतिर्मठ के तत्वावधान में केदारघाटी के तुलंगा गांव में दो दिवसीय योग महोत्सव का सफल आयोजन किया गया। महोत्सव में छात्रों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने पूरे उत्साह से प्रतिभाग किया।
महोत्सव का शुभारंभ 01 नवम्बर को ग्राम प्रधान सरिता देवी, बीडीसी वीरेंद्र सिंह नेगी, शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष पंचम सिंह राणा, सिद्धपीठ तालतोली के स्वामी शिवांग गिरी, मंदिर समिति अध्यक्ष कलम सिंह राणा, जाखराजा पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष सूबेदार मेजर (से.नि.) ओंकार सिंह धिरवांण, सूबेदार मेजर (से.नि.) भरत सिंह राणा, युवक मंगल दल अध्यक्ष सुनील राणा, महिला मंगल दल अध्यक्ष रचना देवी, पूर्व प्रधान नवीन रावत, वरिष्ठ शिक्षक कलम सिंह नेगी ने किया।
शुभारंभ पर सामूहिक ध्यान के द्वारा श्रीअरविन्द और माताजी की चेतना का आह्वान किया गया। इसके बाद केदारघाटी कलामंच और सिद्धपीठ तालतोली की टीम ने संगीत, योगासन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पहले दिन काव्यपाठ, योगासन, भाषण प्रतियोगिता और झुमैलो प्रतियोगिता आयोजित हुईं, जबकि दूसरे दिन सामान्य ज्ञान, कीर्तन और रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
समापन दिवस पर परिषदीय परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट चार विद्यार्थियों हरिओम प्रभाकर, शिवम प्रभाकर, निशा राणा और प्रिय प्रकाश को श्रीअरविन्द मेधावी विद्यार्थी पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। वहीं, डॉ. चरण सिंह केदारखंडी ने अरविन्द योग दर्शन और महोत्सव पर विचार साझा किए।
गांव में योग चेतना के विकास के लिए स्वामी शिवांग गिरी को श्रीअरविन्द प्रेरक पुरुष सम्मान और ग्रामसभा के विकास में योगदान के लिए प्रधान सरिता देवी रावत को ‘श्रीमां प्रेरक नारी शक्ति सम्मान’ प्रदान किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के आयोजन गांव में योग, संस्कृति और सामूहिक चेतना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवाओं को भारतीय ज्ञान परंपरा से प्रेरणा प्राप्त होती है।
कार्यक्रम में वरिष्ठजन फते सिंह धिरवांण, शंकर सिंह नेगी, ज्ञान सिंह नेगी, चंद्रा देवी, कमला देवी, सौंणि देवी, नौरती गोस्वामी, सते सिंह नेगी, श्याम सिंह पंवार, भगत सिंह धिरवांण के अलावा युवा चैत सिंह राणा, हुकुम सिंह पंवार, पं. विश्वास सेमवाल, भागवत सिंह पंवार, किशन सिंह, रघुवीर सिंह, दीवान सिंह, गोविंद सिंह, लक्ष्मण राणा, आशीष राणा, नरेंद्र सिंह, विजय धिरवांण, नंदन सिंह बिष्ट, विनोद नेगी, देवेंद्र जगवाण, सुबोध पंवार, अमित रावत, प्रमोद राणा, कैलाश राणा, नरेंद्र रॉबिन रावत, किशोरी लाल मौजूद रहे।



