खुलासाः मां-बेटी से सामुहिक दुष्कर्म के 5 आरोपी गिरफ्तार
Exposed Rape Case: रुड़की। कार में एक महिला और उसकी 6 साल की मासूम बच्ची से सामुहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस और एसओजी ने सुलझा लिया है। इस केस में मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह खुलासा एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने सिविल लाइन कोतवाली में प्रेस के सामने किया।
एसएसपी ने बताया कि, 24 जून की रात वारदात के बाद बदहवास हालात में महिला अपनी बच्ची के साथ पुलिस थाने पहुंची थी। महिला केवल एक आरोपी सोनू का नाम बता सकी थी। इसके बाद पुलिस को एक सफेद रंग की ऑल्टो कार का पता चला। पुलिस ने केवल इन सुरागों के आधार पर जांच की और 6 दिनों में हैवानों को धर दबोचा।
पुलिस कप्तान ने जिले भर के थाना-कोतवाली में तैनात अनुभवी पुलिसकर्मियों को इस गुत्थी सुलझाने में लगा दिया था। कई दिनों की मशक्कत के बाद आखिर पुलिस टीम को सफलता मिली। महिला ने पुलिस को बताया था कि सोनू नाम का एक शख्स उसे बाइक पर बैठा कर ले गया था, वो गुलाबी रंग की शर्ट पहने था। बाद में सफेद कार में सवार कुछ लोग उसे जबरन बेटी सहित बैठाकर ले गए और गैंगरेप किया।
पड़ताल करते हुए पुलिस टीम ने महक सिंह उर्फ सोनू (पुत्र सरजीत निवासी ग्राम इमलीखेड़ा थाना कलियर जनपद हरिद्वार) को गिरफ्तार किया। उसकी बाइक भी बरामद कर ली गई है। सोनू ने पूछताछ में घटना के दिन पीड़ित महिला को एक बच्ची के साथ कलियर छोड़ने की बात कही थी और धोखे से महिला को सुनसान स्थान पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए।
उसके तुरंत बाद वहां एक सफेद रंग की ऑल्टो कार आई जिसके बोनट पर किसी संगठन का झंडा लगा था। उसमें 4 व्यक्ति सवार थे। उन्होंने आते ही उस महिला और छोटी बच्ची को जबरदस्ती ऑल्टो कार में बैठाया और कहीं ले गए। वो वहां से घबराते हुए बिना किसी को बताए अपने घर चला आया।
छानबीन से पता चला कि ऑल्टो कार राजीव उर्फ विक्की तोमर (पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम बेलडा थाना भोपा जिला मुज्जफरनगर यूपी) के नाम पर पंजीकृत है। सीसीटीवी फुटेज व अन्य टीमों से सूचना व मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर दो लोगों राजीव उर्फ विक्की तोमर (उम्र. 46 वर्ष) व सुबोध (उम्र 30 वर्ष, पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी बेलडा थाना भोपा जिला मुज्जफरनगर) को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म स्वीकार किया।
उन्होंने अपने साथी गोलू, तेजियान (उम्र 32 वर्ष, पुत्र यशपाल निवासी शाल्दापुर थाना जिला सहारनपुर) और जगतील (पुत्र स्व. फूल शिव निवासी शाल्दापुर थाना देव जिला सहारनपुर) के नाम बताए। गोलू, तेजियान और जगदीश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी राजू उर्फ विक्की तोमर भारतीय किसान यूनियन में मंडल महासचिव है।