ऋषिकेशहादसा

होली पर गंगा में बहा युवक, SDRF ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

 Breaking News : ऋषिकेश। होली के पर्व पर गंगातट पर उमड़ी भारी भीड़ के दौरान एक युवक गंगा नदी की तेज धारा में बह गया। सूचना के बाद एसडीआरएफ ने युवक को रेस्क्यू कर बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी क्षेत्र में स्नान करते समय पैर फिसलने से एक युवक गंगा की धारा में बह गया। युवक की पहचान अक्षय कुमार (20 वर्ष) पुत्र धर्मपाल, निवासी ग्राम वल्वागढ़ जनपद फरीदाबाद हरियाणा के रूप में हुई है।

होली के मद्देनज़र SDRF की ड्यूटी नीमबीच क्षेत्र में लगी थी। टीम ओबीएम मोटर बोट के जरिए नीमबीच से लक्ष्मणझूला तक लगातार गश्त कर ही रही थी, कि इसीबीच टीम की नजर नदी के गंगा में बहते एक युवक पर पड़ी।

टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बेहोशी की हालात में बाहर निकाला। जिसे मौके पर ही सीपीआर दिया गया। इसके बाद युवक को जिला पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

एसडीआरएफ ने तीर्थनगरी आए पर्यटकों और श्रद्धालुओं से गंगा में स्नान करते समय सतर्क रहने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!