Rishikesh: राजस्व ग्राम घोषित हों वन भूमि पर बसे वार्ड

ऋषिकेश। भट्टोवाला और गुमानीवाला के नागरिकों ने क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने वन विभाग की भूमि पर बसे वार्डों को राजस्व ग्राम में शामिल करने की मांग की।
प्रतिनिधियों ने बताया कि कुछ वार्डों के निवासी पिछले 70-75 वर्षों से वन भूमि पर निवास कर रहे हैं, किंतु अब तक इन क्षेत्रों को राजस्व ग्राम का दर्जा नहीं मिला है। इससे क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाओं और वैधानिक अधिकारों से वंचित रहना पड़ रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि संबंधित वार्डों को शीघ्र राजस्व ग्राम घोषित किया जाए, ताकि विकास कार्यों का मार्ग प्रशस्त हो सके। विधायक अग्रवाल ने इस विषय को संबंधित विभागों और शासनस्तर पर प्राथमिकता से उठाने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में सत्यपाल सिंह राणा, दीपा राणा, गजेंद्र सिंह राणा, संजय पोखरियाल, दिनेश रावत, हरपाल राणा, गणेश राणा, अनिल बडोनी, जोतपाल सिंह राणा, जीतराम ममगाई, गोविंद सिंह मेहर आदि मौजूद थे।



