ऋषिकेशयात्रा-पर्यटन
Breaking: होली के दिन नीर झरने में नहीं जा सकेंगे सैलानी

Rishikesh News : ऋषिकेश। होली के पर्व पर इस वर्ष ब्रह्मपुरी स्थित पर्यटन स्थल नीर झरना में सैलानियों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
वन क्षेत्राधिकारी शिवपुरी रेंज द्वारा जारी आदेश के अनुसार होली के त्योहार पर नीर झरने में अवैध गतिविधियों और दुर्घटना की आशंका के चलते 14 मार्च के दिन झरने में पर्यटकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू रहेगा।
पत्र में उप प्रभागीय वनाधिकारी मुनिकीरेती, थानाध्यक्ष मुनिकीरेती, अध्यक्ष नीर झरना ईको विकास समिति को सैलानियों के प्रवेश पर प्रतिबंध को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।