ऋषिकेश

Rishikesh: पेंशनरों की बैठक में उठा गोल्डन कार्ड का मुद्दा

ऋषिकेश। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की मासिक बैठक में गोल्डन कार्ड संबंधी दिक्कतों और चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान का मुद्दा उठा। पेंशनरों ने समस्याओं पर नाराजगी जताते हुए सरकार से समाधान की मांग की है।

शुक्रवार को संगठन बैठक अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता और सचिव भगवती प्रसाद उनियाल के संचालन में आयोजित हुई। पेंशनरों ने कहा कि समय पर भुगतान न होने के कारण पेंशनरों को आर्थिक दबाव और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

उनका कहना है कि बताया कि कई अस्पताल गोल्डन कार्ड योजना को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने सभी छोटे-बड़े अस्पतालों में इस योजना को सख्ती से लागू कराने की भी मांग की। इस दौरान संगठन में नए सदस्यों जितेंद्र सिंह कंडारी, ध्यान सिंह सजवाण, जसवंती तोमर और धीरजबाला शर्मा का स्वागत किया गया।

मौके पर कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार, शीला रतूड़ी, उमा ड्यूंडी, राधारानी बिष्ट, कुसुम बिजल्वाण, लक्ष्मी बिष्ट, महालक्ष्मी बिजल्वाण, खुशहाल सिंह राणा, हृदयराम सेमवाल, देवेंद्रदत्त जोशी, शिवदयाल उनियाल, जयपाल सिंह नेगी, गोपाल दत्त खण्डूड़ी, विशाल मणि पैन्यूली, भोला सिंह बिष्ट, शक्ति प्रसाद सेमल्टी, सत्येन्द्र सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, प्रेम बहादुर थापा, रमेश चंद्र रतूड़ी, अनंतराम बिजल्वाण, कैलाश चंद्र पैन्यूली, भगवान सिंह राणा, बलवीर सिंह पंवार, शंकर दत्त पैन्यूली, कृष्ण कुमार वर्मा, ज्योति कुकरेती, पदम सिंह बिष्ट, पूर्णानंद बहुगुणा, ओम शर्मा, पुरुषोत्तम थपलियाल, ओम प्रकाश थपलियाल, कान सिंह पुंडीर, गोरा सिंह पोखरियाल, कैलाश नाथ गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button