ऋषिकेश

विधायक निधि से बनेगा टैक्सी यूनियन का अस्थायी ऑफिस

ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल गढ़वाल मंडल टैक्सी यूनियन की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। वहीं उन्होंने यूनियन के अस्थायी कार्यालय निर्माण के लिए विधायक निधि से 2 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।

विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि टैक्सी यूनियन प्रदेश की परिवहन व्यवस्था की रीढ़ है। राज्य के पर्यटन, व्यापार और रोजगार सृजन में भी यूनियन की भूमिका अहम हैं। आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी संगठन को मजबूत करने के साथ ही चालकों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेगी।

मौके पर यूनियन अध्यक्ष कुंवर सिंह तड़ियाल, महासचिव नरेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष होमराज गुप्ता, सहसचिव महावीर बलोदी, कोषाध्यक्ष जगबीर खरोला, सुरेंद्र सिंह, पुनीता भंडारी, पिंकी धस्माना, सुमन रावत, राजेंद्र लांबा, विजेंद्र कंडारी, राजेंद्र कुमार, त्रिलोक भंडारी, अभिनव पाल, रणजीत धामी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!