ऋषिकेश

ऋषिकेशः युवा पत्रकार दुर्गा नौटियाल का आकस्मिक निधन

नोएडा स्थित अस्पताल में ली अंतिम सांस, पत्रकार संगठनों ने शोक

  • सीएम पुष्कर सिंह धामी और डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने जताया शोक

ऋषिकेश। ऋषिकेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष युवा पत्रकार दुर्गा नौटियाल का लम्बी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने नोयडा स्थित अस्पताल में अंतिम सांस ली। नौटियाल के अकास्मिक निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने शोक प्रकट किया।

बता दें कि 43 वर्षीय दुर्गा नौटियाल कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। हाल के दिनों में नोएडा के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। दुर्गा नौटियाल अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर है।

वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा नौटियाल के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

वहीं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी दुर्गा नौटियाल के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए प्रभु से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। उधर, विभिन्न प्रेस क्लब, उत्तराखंड पत्रकार यूनियन समेत अन्य राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। भगवान उनके परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button