ऋषिकेश

Rishikesh: महात्मा ज्योतिबा फुले का भावपूर्ण स्मरण

ऋषिकेश। कैंप कार्यालय में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अग्रवाल ने कहा कि महात्मा फुले ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, भेदभाव और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते हुए सामाजिक चेतना को जागृत की। उन्होंने महिलाओं और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। वर्ष 1848 में सावित्रीबाई फुले के साथ पुणे में पहला कन्या विद्यालय स्थापित करना सामाजिक क्रांति का महत्वपूर्ण कदम था।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से फुले के आदर्शों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया। मौके पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पिंकी धस्माना, संजीव, बीना लखेड़ा, ज्ञानवती, अरुण चौधरी, राजन, सनी चौधरी, अभिनव पाल, साहिल आर्यन, लोकेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button