ऋषिकेश

Rishikesh: चंद्रेश्वर मंदिर से रघुनाथ मंदिर तक निकली शोभायात्रा

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, संगठन महामंत्री अजेय ने किया प्रतिभाग

ऋषिकेश। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष चंद्रेश्वर मंदिर से रघुनाथ मंदिर त्रिवेणीघाट तक आयोजित शोभायात्रा में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल और भाजपा संगठन महामंत्री अजेय ने प्रतिभाग किया। शोभायात्रा में राम धुन के साथ ही श्री राम का जयघोष किया। शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से कई जगह स्वागत किया गया। इस दौरान मिष्ठान वितरित भी किया गया।

सोमवार को आयोजित शोभायात्रा के दौरान अग्रवाल ने कहा कि आज अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के हम सब साक्षी बनें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारों साधु संतों, रामभक्तों, सनातन प्रेमियों के बीच श्रीराम मंदिर का उद्घाटन किया। कहा कि सबकी साधना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से भगवान श्रीराम का भी विशेष नाता है। देवप्रयाग में भगवान श्रीराम को समर्पित रघुनाथ मंदिर और बागेश्वर जनपद में निर्मल बहती सरयू नदी है। मां सरयू का उद्गम स्थल हमारे उत्तराखंड में है एवं सरयू किनारे ही अयोध्या धाम में श्रीराम विराजमान हैं।

संगठन महामंत्री अजेय ने कहा कि उत्तराखण्ड के लोग रामभक्त भी हैं और राष्ट्रभक्त भी। जब से राज्य में इस पखवाडे़ की शुरूआत हुई, तब से पूरा प्रदेश राममय हो गया है।

यात्रा में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता साह, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, महिला मोर्चा अध्यक्ष माधवी गुप्ता, संजय शास्त्री, विजेंद्र मोंगा, दिनेश सती, प्रतीक कालिया, नंद किशोर जाटव, देवदत्त शर्मा, राजपाल ठाकुर, शंभू पासवान, ललित जिंदल, शिव कुमार गौतम, रूपेश गुप्ता, चंदू यादव, जगावर सिंह, अभिनव पाल, अनिता तिवाड़ी, उषा जोशी, स्वाति शर्मा, रीता गुप्ता, कपिल गुप्ता, राजू नरसिम्हा, संजीव पाल, पुष्पा ध्यानी आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button