Rishikesh: प्रेस क्लब अध्यक्ष दुर्गा नौटियाल पंचतत्व में विलीन

ऋषिकेश। ऋषिकेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष दुर्गा नौटियाल बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। एक दिन पहले नोयडा में उपचार के दौरान निधन हो गया था। मुनिकीरेती गंगा तट पर अंत्येष्टि के दौरान सैकड़ो लोगों ने उन्हें नम आंखों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके अवसान पर सीएम, विधानसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्रियों समेत कई गणमान्य लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया।
वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा नौटियाल (43) का मंगलवार शाम निधन हो गया है। वह कुछ समय से गंभीर बीमारी के जूझ रहे थे। दो महीने पहले एम्स ऋषिकेश में आपरेशन के कुछ दिन बाद उनके स्वास्थ्य में गिरावट आने लगी। इनदिनों नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनके पीछे पत्नी विनीता (गृहिणी) व दो छोटे बच्चे छूट गए हैं।
दुर्गा नौटियाल के निधन की खबर से पत्रकारिता, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में गहरा शोक पसर गया। उनके अवसान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, सांसद अनिल बलूनी, त्रिवेंद्र सिंह रावत, माला राज्यलक्ष्मी शाह, पूर्व सीएम रमेश पोखरा निशंक, सांसद नरेंद्र बंसल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल, निवर्तमान मेयर अनीता ममगाई, डीजी बंशीधर तिवारी आदि ने गहरा शोक प्रकट किया।
अंत्येष्टि के अवसर पर राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार हरीश जोशी, अरुण शर्मा, अजय राणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, रोशन रतूड़ी, बचन पोखरियाल, पत्रकार हरीश तिवारी, मनोहर काला, जितेंद्र चमोली, राजेश शर्मा, प्रबोध उनियाल, राजीव खत्री, अमित कड़ियाल, संजय उपाध्याय, गौरव ममगाई, ललित शर्मा, पंकज कौशल, दीपक पुरोहित, राजेश पांडे, दीपक सेमवाल, जयकुमार तिवारी, गणेश रयाल, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।