ऋषिकेश

महिलाओं ने किए डाट काली मंदिर के दर्शन

ऋषिकेश। गढ़ महिला उत्थान समिति की ओर से रविवार को ग्रामसभा प्रतीतनगर की महिलाओं को डाट काली मंदिर के दर्शन कराए गए। इस यात्रा का उद्देश्य महिलाओं को एकजुट कर उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करना रहा।

समिति अध्यक्ष कुसुमलता शर्मा और यात्रा संयोजक जयेंद्र रमोला ने बताया कि समिति महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने का कार्य कर रही है। आज भी कई महिलाएं आर्थिक व सामाजिक चुनौतियों का सामना कर रही हैं, जिन्हें आगे लाकर आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है।

उपाध्यक्ष संगीता राणा और सचिव कृष्णा रमोला ने बताया कि समिति महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके तहत सिलाई, कढ़ाई, लघु उद्योग और अन्य कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मौके पर उमा ओबेरॉय, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, भगवती प्रसाद सेमवाल, मंजू क्षेत्री, सतीश रावत, विवेक रावत, रवि कुकरेती, पिंटू प्रजापति, सरसा देवी, इबकला शर्मा, अनुपमा थापा, लीला गोसाई, कान्ति देवी, यशोदा शर्मा, धमकला देवी, कुमना देवी, बेबी पाठक, पुष्पा, लक्ष्मी बर्थवाल, संगीता, मीना रावत, ममता मित्तल, ममता, अमिता, ज्योति, सुनीता, उमा मल्ला, रूमा, नीलम, सीमा, मेघा चौहान, चौहान, शोभा डोबरियाल, शोभा, लक्ष्मी, सुमन, गुड्डी देवी, अनुपमा थापा, मीना, शांति देवी, रीना शर्मा, लक्ष्मी पंवार, ममता बड़ोनी, कमला अधिकारी, कमलेश मेहता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button