ऋषिकेशसियासत

Rishikesh: खुद घरों से निकल कर ‘मास्टर’ संग जुड़ रहे लोग

• निर्दलीय मेयर प्रत्याशी ने बापूग्राम और बीसबीघा में किया जनसंपर्क

Uttarakhand Nikay Cunav : ऋषिकेश। नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेजी पकड़ने लगा है। प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेनिंग के जरिए अपनी ताकत को बढ़ाने की भरपूर कोशिश में जुटे हैं। ऋषिकेश में सुर्खियों में आए दिनेश चंद्र ‘मास्टर’ के पक्ष में अब लोग खुद घरों से निकल कर प्रचार अभियान को धार दे रहे हैं।

बुधवार को नगर निगम चुनाव में निर्दलीय मेयर प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर ने समर्थकों की भीड़ के साथ बापूग्राम और बीसबीघा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान आमलोगों को उनका ठेठ पहाड़ी अंदाज और अभिवादन का तरीका खूब पसंद आया। यहां तक कि लोग खुद घरों से निकले और जनसंपर्क अभियान में उनके साथ ही चले।

इस दौरान दिनेश चंद्र मास्टर ने कहा कि आप समझदार हैं, ये अस्तित्व के लिए लड़ा जा रहा चुनाव है। हम क्या हैं और हमे राजनीतिक दल कैसे ट्रीट कर रहे हैं। कहा कि हम किसी राजनीतिक दल में हो सकते हैं। मगर, कोई दल हमारी अस्मिता से ऊपर नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि हमने उत्तराखंड की लड़ाई विकास के लिए लड़ी। हमने राज्य आंदोलन में व्यवस्था का उत्पीड़न झेला। मगर, अब हमारे राजनीतिक अस्तित्व को चुनौती दी जा रही है, इसे समझना होगा। उन्होंने लोगों के सम्मुख ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के लिए अपने विकास के एजेंडे को भी साझा किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि ये चुनाव खास है,ये स्वयं को साबित करने का चुनाव है।

जनसंपर्क में चुनाव संयोजक सुधीर राय, मीडिया प्रभारी मन्नू कोठारी, सुदेश भट्ट, संजय बुड़ाकोटी, शैलेंद्र मिश्रा, सुनील पंचभैया, कस्तुरी चौहान, मोहन चमोली, विनोद चमोली, अशोक बिष्ट, नरेंद्र सिंह नेगी, सुमित्रा बिष्ट, मनीष भटट, अनीता उनियाल, सुचिता बेलवाल, अंजू सेमवाल, हेमवंती रावत, सत्यवती पोखरियाल, मंजू बिष्ट, दीना चौहान, मीना कंडवाल, दीपक कंडवाल, विजय सिंह चौहान आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button