
ऋषिकेश। एनएसयूआई की ओर से दिवंगत पूर्व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की 83वी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेत्री हृदयेश के राजनीति जीवन पर प्रकाश डाला गया।
शुक्रवार को पीजी कॉलेज में एनएसयूआई द्वारा पूर्व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की 83वी जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र नेता हिमांशु जाटव ने उनके राजनीति अनुभव को साझा किया। बताया कि हृदयेश ने 1970 के दशक के मध्य में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) से सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया।
बताया कि उन्होंने अपना पहला चुनाव 1974 में उत्तर प्रदेश राज्य के द्विसदनीय विधायिका, यानी उत्तर प्रदेश विधान परिषद के ऊपरी सदन के लिए जीता। वह अंतरिम उत्तराखंड विधानसभा की सदस्य बनीं। नए राज्य उत्तराखंड में उन्होंने 2002 से लेकर 2021 तक लगातार विधानसभा चुनाव जीते। 2017 में वह उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनी। इससे पूर्व कांग्रेस सरकारों में वह कैबिनेट मंत्री रही। कहा कि युवाओं को उनके राजनीतिक जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
मौके पर निशांत बागड़ी, ईशू चौहान, दीपचंद, गुलशन उपाध्यय, प्रिया, साहिल सिंह रावत, अखिलेश जोशी, कृष्णा बहादुर, आयुष बर्त्वाल आदि मौजूद थे।