नंदिनी फाउंडेशन ने विधिविधान से कराया दो कन्याओं का विवाह
श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य ने दिया दंपत्तियों को आशीर्वाद

ऋषिकेश। हृषिकेश बसंतोत्सव के पंडाल में नंदिनी फाउंडेशन की ओर से दो निर्धन कन्याओं का विधिविधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान वैवाहिक दंपत्तियों को उपहार के तौर पर उपयोगी सामान भी भेंट किया गया।
झंडा चौक स्थित मेला परिसर में हर वर्ष की तरह इसबार भी नंदिनी फाउंडेशन ने बसंत पंचमी के पर्व पर निर्धन कन्याओं के विवाह समारोह का आयोजन किया। इसवर्ष दो कन्याओं का वैदिक मंत्रोच्चार और रीति रिवाज के साथ शादी की गई। फाउंडेशन की ओर से उन्हें घर परिवार की जरूरतों का सभी सामान भी दिया गया।
विवाह समारोह के समापन पर श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज के साथ मेला संयोजक हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, निशा शर्मा, मंजरी शर्मा, गीता कुकरेती, अदिति शर्मा, मेला महासचिव विनय उनियाल, अशोक अग्रवाल आदि ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर धीरेंद्र जोशी, मेजर गोविंद सिंह रावत, सुरेन्द्र भट्ट, महंत रवि शास्त्री, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, लखविंदर सिंह, डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, रंजन अंथवाल, प्रवीण रावत, मंजू शुक्ला, शशि राणा, दीपक भारद्वाज, रोहित सोनी, केशव पोरवाल आदि मौजूद रहे।