ऋषिकेशसियासत

कांग्रेस ने सस्ती शराब के फैसले का किया विरोध, फूंके पुतले

ऋषिकेश और मुनिकीरेती में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

ऋषिकेश/मुनिकीरेती। बढ़ती महंगाई और सस्ती शराब के फैसले के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर अपना विरोध जाहिर किया। कांग्रेसजनों का कहना था कि सरकार एक तरफ खाद्य पदार्थों से लेकर शिक्षा तक को महंगा करती जा रही है, दूसरी तरफ शराब को सस्ती कर युवाओं को नशे की गर्त में धकेलना चाहती है।

बुधवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के बाहर कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार धार्मिक प्रदेश को नशा प्रदेश बनाने पर तुली हुई है। दूसरी तरफ लोगों की आम जरूरत शिक्षा, भोजन, बिजली, पानी सब कुछ महंगा कर रही है। कांग्रेस सरकार के इस जनविरोधी निर्णय को स्वीकार नहीं करेगी। इसका हरस्तर पर विरोध किया जाएगा।

प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट, जयेन्द्र रमोला, मनीष शर्मा, रवि जैन, मदनमोहन शर्मा, दीपक जाटव, विकास खुराना, देवेंद्र प्रजापति, जगत सिंह नेगी, शकुंतला शर्मा, जितेन्द्र पाल पाठी, सन्नी प्रजापति, गौरव राणा, इमरान सैफी, प्यारेलाल जुगरान, सरोजनी थपलियाल, मनीष जाटव, मुकेश जाटव, अमित पाल, विक्रम भंडारी, जगजीत सिंह जग्गी, कमल बनर्जी, ऋषि सिंघल, हिमांशु कश्यप, ओमप्रकाश शर्मा, दीपक वर्मा, हरिराम वर्मा, संजय शर्मा, मधु जोशी, अशोक शर्मा, एसएल शर्मा, विजेन्द्र पासवान, राजेश प्रजापति, संजय प्रजापति, लोकेश साहनी आदि शामिल थे।

उधर, जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग व नरेंद्रनगर के बैनर पर कार्यकर्ताओं ने चौदहबीघा नया पुल के पास प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने शराब के दामों में कटौती पर सरकार को जनविरोधी, युवा विरोधी और महिला विरोधी ठहराया। उत्तराखंड को शराब प्रदेश बनाने का षडयंत्र किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, इंटक प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट, प्रदेश सचिव दिनेश भट्ट, दिनेश सकलानी, सुनील आर्य, अजय रमोला, शिवम भट्ट, अनिल रावत, दयाल भंडारी, सुरेंद्र भंडारी, दलबीर रावत, अनिता कोठियाल, बलदेव भंडारी, सचिन सेलवान, लक्ष्मण राजभर, सोहनलाल आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button