Rishikesh: नगर निगम ने जरूतरमंदों को बांटे कंबल
• आईएसबीटी में रहे रहे एक बीमार व्यक्ति कराया एम्स में भर्ती
Rishikesh News : ऋषिकेश। नगर निगम प्रशासन ने शीतलहर के मद्देनजर आईएसबीटी और आसपास के इलाकों में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस दौरान नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
नगर आयुक्त नेगी ने बताया कि बढ़ती ठंड और शीतलहर के बीच नगर निगम द्वारा आईएसबीटी और आसपास निराश्रित, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे गए। बताया कि इससे पहले भी बाईपास रोड, पुराना रेलवे स्टेशन आदि क्षेत्रों मे जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए थे।
उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा शीतलहर से बचाव के लिए 10-10 बेड के दो रैन बसेरे संचालित किए जा रहे हैं। जो कि महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग संचालित किए जा रहे हैं। बताया कि इसके अलावा यात्री विश्रामगृह में 50 बिस्तर की अलग व्यवस्था की गई है। जहां लोगों को आवश्यकता अनुसार ठहराया जा रहा है। बताया कि क्षेत्र में 10 से अधिक जगहों पर अलाव भी जलाए जा रहे हैं।
नगर आयुक्त ने एक व्यक्ति को एम्स में कराया भर्ती
आईएसबीटी में कंबल वितरण के दौरान नगर निगम टीम सदस्य सुनील गौड़ ने एक व्यक्ति को दीनहीन अवस्था में देखा। उसका दाहिना हाथ सूज रखा था। बातचीत में उसने अपना नाम रामस्वरूप भद्री निवासी पुरोला उत्तरकाशी बताया। बताया कि 24 दिसंबर को स्वर्गाश्रम गीताभवन में मजदूरी के दौरान उसके हाथ में चोट लग गई थी। उसने निर्मल आश्रम अस्पताल प्रारंभिक इलाज कराया। पैसा ना होने पर उसे सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां से उसे एम्स रेफर किया गया, लेकिन वह पैस और कागजात के अभाव के चलते एम्स जाने की बजाए आईएसबीटी में रहने लगा।
आयुक्त नेगी ने बताया कि उस व्यक्ति को एम्स के ट्रॉमा इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। उसके परिजनों ने मनमुटाव के कारण सहयोग करने से मना कर दिया है। फिलहाल उसके कागजात जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उसे जैकेट और ट्रैक सूट आदि दिया गया है।