ऋषिकेश

ऋषिकेशः विधायक ने किया नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण

ऋषिकेश। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा असेना में एक कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मीरानगर, असेना और डोबरा क्षेत्र में करीब 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित 6 सड़कों का लोकार्पण किया।

अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। बताया कि सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

ग्राम प्रधान सुषमा बिष्ट ने क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने की मांग रखी। कार्यक्रम संयोजक अरविंद चौधरी ने कहा कि विधायक अग्रवाल जनप्रतिनिधि के साथ क्षेत्र के अभिभावक की भूमिका निभा रहे हैं।

मौके पर कीर्ति सिंह बिष्ट, प्रमोद राणा, अभिषेक बिश्नोई, लक्ष्मी पंवार, मनीषा गुनसोला समेत क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button