ऋषिकेश

Rishikesh: विधायक अग्रवाल ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऋषिकेश। भाजपा वीरभद्र मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान में विधायक पेमचंद अग्रवाल ने केंद्र और राज्स सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। जिनमें तीन तलाक समाप्ति, अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना और नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू करना शामिल हैं। उन्होंने जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और डिजिटल इंडिया अभियान को जनकल्याणकारी बताया।

अग्रवाल ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे कार्यों में समान नागरिक संहिता की दिशा में पहल, नकल विरोधी कानून और 30 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। महिला सशक्तिकरण के तहत 2.54 लाख लखपति दीदी बनने और 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का जिक्र भी किया।

उन्होंने बताया कि 12 हजार एकड़ भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई है। शिक्षा, पर्यटन, सौर ऊर्जा और स्टार्टअप के क्षेत्र में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पार्षद मुस्कान, तनु तेवतिया, राजेश कोठियाल, संजय ध्यानी, उषा कोठारी, संपूर्ण सिंह रावत, दिनेश सती, रोहित भारद्वाज, पुनीता भंडारी, निर्मला उनियाल, निखिल बर्त्वाल, बालम सिंह रावत, निशा बिष्ट, ममता सकलानी, रिंकी राणा, गंगा चौहान, श्वेता राजपूत, मनोरमा, सुमन रावत, अमन भट्ट, प्रताप सिंह राणा, ममता ममगाई आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!