ऋषिकेश

मंत्री ने गोवर्धन पर्व पर किया अन्नकूट रसोई का लोकार्पण

ऋषिकेश। आवास विकास वेलफेयर एवं कल्चरल सोसायटी की ओर से गोवर्धन पर्व पर 15वां अन्नकूट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक निधि से बने अन्नकूट भंडारे की रसोई का लोकार्पण किया गया। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रियंका पाहवा और छवि अग्रवाल को डॉक्टर ऑफ फिलासफी की उपाधि मिलने पर बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री अग्रवाल ने कहा कि गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पर्व भी कहा जाता है। आज के दिन पूजा में लोग अपने घरों में कान्हा का अच्छे से साज-श्रृंगार करके शुभ मुहूर्त देखकर उनकी पूजा-आराधना करटे है। कान्हा के समक्ष अपनी समस्त मनोकामनाओं की अर्जी लगाकर उसे पूरी करने की विनती करते है।

अग्रवाल ने बताया कि आज के दिन भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा का विधान है। यही नहीं इस दिन 56 या 108 तरह के पकवान बनाकर भगवान श्रीकृष्ण को उनका भोग लगाया जाता है। इन पकवानों को ‘अन्नकूट कहा जाता है।

मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा रविन्द्र राणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता साह, मेयर अनिता ममगाईं, सोसायटी अध्यक्ष मनोज वर्मा, महामंत्री आशीष द्रविड़, तनु तेवतिया, सुरेंद्र मोहन पाहवा, सुशील वर्मा, एसपी अग्रवाल, एसके पांडे, आशुतोष शर्मा, पंकज चंदानी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button