ऋषिकेशसियासत

Rishikesh: मंत्री और मेयर प्रत्याशी ने महिला वोटरों से किया संवाद

• नेताद्वय बोले- नगर निगम ऋषिकेश में भाजपा की जीत है सुनिश्चित

Uttarakhand Nikay Chunav : ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा के मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान के साथ बनखंडी में महिला वोटरों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड संख्या 14, 18 और 19 में मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट अपील भी की।

इस अवसर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश में धामी सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने में सराहनीय कदम उठा रही है। कहा कि महिलाओं के लिए नौकरी में आरक्षण जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय हमारी सरकार ने लिए हैं।

वहीं, मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान ने नगर निगम के सभी 40 वार्ड के साथ मेयर पद पर भाजपा को जीत दिलाने की अपील भी की। कहा कि भाजपा सरकारों के विकास कार्यों से जनता अवगत है, इसलिए भाजपा की जीत भी सुनिश्चित है।

मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रुचि भट्ट, जिलाध्यक्ष कविता शाह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, सरोज डिमरी, कार्यकारी महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि जैन, कमलेश जैन, पार्षद प्रत्याशी लता तिवारी, राजेश दिवाकर, पायल बिष्ट, ज्योति पांडे, मनोज जैन, जितेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button