संविधान की शपथ और स्वच्छ ऋषिकेश का संकल्प
• नगर निगम परिसर में महापौर शंभू पासवान ने किया ध्वजारोहण

• पर्यावरण मित्रों और प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
ऋषिकेश। 77वें गणतंत्र दिवस नगर निगम परिसर संविधान, स्वच्छता और नागरिक दायित्व के संकल्प का साक्षी बना। देशभक्ति और हर्षोल्लास के बीच आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर महापौर शंभू पासवान ने नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और शहरवासियों को भारतीय संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने ऋषिकेश को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि नागरिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान देने वाले ‘पर्यावरण मित्रों’ को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही नगर निगम द्वारा विभिन्न अवसरों पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। जिससे बच्चों में सामाजिक और संवैधानिक चेतना को बढ़ावा मिला।
कार्यक्रम के समापन मिष्ठान वितरण किया गया। मौके पर मुख्य नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, निगम के पार्षद, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



