चुनाव

Rishikesh: मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान ने रोड शो से दिखाई ताकत

• भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी रहे शामिल

ऋषिकेश। निकाय चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम ऋषिकेश से भाजपा के मेयर प्रत्याशी शम्भू पासवान समेत 40 पार्षद उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पासवान ने अपनी सियासी ताकत दिखाई।

मंगलवार को परशुराम चौक से शुरू रोड शो रेलवे मार्ग, दून मार्ग से होता त्रिवेणी घाट पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जहां प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि उत्तराखंड के निकाय चुनाव में भाजपा हर जगह परचम लहराएगी। रोड शो में भीड़ देखकर बोले कि अब उनके मन में कोई संदेह नहीं कि ऋषिकेश में भाजपा के मेयर प्रत्याशी की प्रचंड मतों से जीत होगी।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है, जबकि भाजपा संतुष्टीकरण की। कहा कि सतत विकास में पूरे देश की रेटिंग में सभी राज्यों से उत्तराखंड पहले पायदान पर आया है। बेरोजगारी दर में एक साल में चार फीसदी कमी कर दी है। सरकार ने सबके लिए समान नागरिकता कानून, नकल विरोधी कानून लागू किया है। कहां की विपक्ष द्वारा क्षेत्रवाद की राजनीति की जा रही है, जबकि भाजपा राष्ट्रवाद से लोगों को जोड़ने का काम कर रही हैं।

इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान, जिलाध्यक्ष रविंद राणा, चुनाव प्रभारी दान सिंह रावत, चुनाव संयोजक संजय शास्त्री, सहसंयोजक पुनीता भंडारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button