लायंस क्लब रॉयल ने किया चिकित्सकों का सम्मान
ऋषिकेश। लायंस क्लब रॉयल ने डॉक्टर्स डे पर उल्लेखनीय योगदान के लिए चिकित्सकों को सम्मानित किया। कहा कि मानवता से बढ़कर चिकित्सा से बड़ी कोई सेवा नहीं।
शनिवार को लायंस क्लब रॉयल की नई कार्यकारिणी ने अपने नए सत्र की शुरूआत शहर में गोवंश को चारा देने से की। इसके बाद क्लब पदाधिकारियों ने डॉ. आरके भारद्वाज, डॉ. इंदु भारद्वाज, डॉ. वीके पुरी, डॉ. विनिता पुरी, डॉ. हरिओम प्रसाद, डॉ. रितु प्रसाद और डॉ. प्रियंका गोयल को सम्मानित किया।
नए अध्यक्ष सुशील छाबड़ा ने कहा कि चिकित्सक धरती पर भगवान का दूसरा रूप होते हैं। उनका कार्य हमेशा ही मानव सेवा के लिए समर्पित होता है। सचिव सुमित चोपड़ा ने कहा कि आज के दिन सभी चिकित्सक सेवा का व्रत लेकर मानवता की सेवा में कार्यरत होते हैं। उनका हमें सम्मान करना चाहिए।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अरविंद किंगर, धीरज मखीजा, पंकज चंदानी, अतुल जैन, अरविंद किंगर, चाहत चोपड़ा आदि मौजूद रहे।